षड्यंत्रों के दम पर पार्टी की छवि को खराब करने की साजिश-पंकज तिवारी

 केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा ईडी जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर आज लगातार दूसरे दिन भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को छ: घंटे की पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि आज प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

लखनऊ (आरएनएस)

इसी क्रम में आज लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में तथा जनपद गौतमबुद्धनगर, दिनेश शर्मा, फिरोजाबाद संदीप तिवारी, कुशीनगर, व्यास ओझा, मथुरा भगवान सिंह, सुल्तानपुर अभिषेक राणा, सिद्धार्थनगर काजी सुहैल अहमद, अलीगढ़ संतोष सिंह, तथा जनपद ललितपुर के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व सहित लगभग प्रदेश के सभी जनपदों में केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रवक्ता ने आगे बताया कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को आज दूसरे दिन भी ईडी कार्यालय बुलाना उनसें घण्टों पूछताछ करना सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का साक्षात प्रमाण है। आगे कहा कि गरीबों, मजलूमों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, और देश की सुरक्षा पर लगातार मोदी सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग निंदनीय है। यह भारत लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है। मोदी सरकार द्वारा अपने वादों की आठ साल की विफलताओं को छुपाने के लिए कूटरचित षड्यंत्रों के दम पर कांग्रेस पार्टी की छवि को भी खराब करने की साजिश का मंचन कर रही है।

राष्ट्रीय न्यूज़ 

Prahri Post