मंडलायुक्त ने शहर की सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा का किया औचक निरीक्षण

 मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब बुधवार सुबह अचानक गोमतीनगर डिपो, दुबग्गा सिटी ट्रांसपोर्ट के औचक निरीक्षण करने को पहुंच गर्इं। सबसे पहले गोमतीनगर डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान देखा कि वहां पर खड़ी कंडम बसें सड़ रही हैं, ऐसे में जल्द इनकी नीलामी कराने को कहा।

लखनऊ (आरएनएस)

 सिटी बसों में चढ़कर बसों की स्थिति जानी। उन्होंने सिटी बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके बाद दुबग्गा इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने गाड़ियों की साफ-सफाई, पेटिंग, सर्विस समय-समय पर कराते रहने को कहा। बसों के चार्जिंग प्वाइंट का भी मौके पर जाकर मुयाअना किया। मौके पर उन्हें बताया गया कि वर्तमान में 60 सीएनजी बसें, फेम-। योजना के अन्तर्गत 40 इलेक्ट्रिक बसें और फेम-।। योजना के अन्तर्गत 65 बसों का संचालन किया जा रहा है, शेष फेम-।। की 35 बसें शीघ्र ही संचालित की जायेंगी। डॉ. जैकब ने हेल्पलाईन का निरीक्षण किया और प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दुबग्गा इलेक्ट्रिक बस परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सीटी बस एमडी पल्लव बोस, प्रधान प्रबंधक संचालन एमवी नातू सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहें। 

राष्ट्रीय न्यूज़

Prahri Post