वरिष्‍ठ भाजपा नेता गिरिराज किशोर का निधन,सीएम शिवराज समेत अनेक नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि 

भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य तथा खजिन विकास ,निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज किशोर का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कमजोर तबके ने खो दी अपनी आवाज : शिवराज 

सीएम शिवराज ने वयोवृद्ध नेता के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए ट्वीट किया, ‘भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज किशोर के निधन की खबर दुखद है। आज श्रमिक, कमजोर तबके ने अपनी एक आवाज खो दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल दें। ॐ शांति।’

बेहद पीड़ादायक खबर : नरोत्‍तम मिश्रा

 प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज किशोर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।’ 

दिवंगत आत्‍मा को विनम्र श्रद्धांजलि : विश्‍वास सारंग 

प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने इन शब्‍दों में अपनी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता को श्रद्धांजलि दी- ‘भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज किशोर जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि

Prahri Post