रेखा बनी राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी महासंघ के एक दिवसीय अधिवेशन में रेखा तोमर को महासंघ की महिला सभा के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
अधिवेशन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने व नई भर्तियां करने तथा पुरानी पेंशन बहाली समेत कर्मचारी हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से भारी संख्या में जुटे कर्मचारियों को कमलेश मिश्र,एन.पी. सिंह, एस. पी. सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कमल अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
Rashtriya News |