उपाध्यक्ष महिला आयोग सुषमा सिंह ने मुजफ्फर नगर में सुनी महिला जनसुनवाई

 उ.प्र. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में लोकवाणी सभागार, कलेक्टेªट, मुजफ्फरनगर में जनसुनवाई कार्यक्रम व समीक्षा बैठक की गयी। सर्वप्रथम उपाध्यक्ष द्वारा उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 05 लाभार्थियों/बालक/बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किये गये। इसके उपरांत उपाध्यक्ष द्वारा सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को उ.प्र. सरकार व केन्द्र सराकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाने के निर्देश दिये गये। उपाध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं में सामाजिक संवेदनशीलता अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया, उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकरण में त्वरित कार्यवाही न्याय का पर्याय है।

लखनऊ(आरएनएस) 

समीक्षा बैठक के उपरांत महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 20 पीडिताओं/महिलाओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमे से उपाध्यक्ष द्वारा मौके पर 05 प्रकरणों का निस्तारण किया गया व अन्य प्रकरणो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपाध्यक्ष का स्वागत परमानंद झा उप जिलाधिकारी सदर व सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेट कर किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत उपाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सम्पादित किया गया।
अन्त में उपाध्यक्ष द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना/शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यवाही कर आख्या आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम की व्यवस्था सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक, शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी व नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केन्द्र प्रबंधक वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सचिन कुमार आंकडा विश्लेषक, शिवम जिला समन्वयक, मौ0 आरिफ सहायक सह आंकडा प्रविष्टि प्रचालक, अजय कुमार, संजय कुमार आउटरीच कार्यकर्ता, पूरणमल, नाथीराम व अमित इत्यादि उपस्थित रहे।

Rashtriya News

Prahri Post