नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार से परेशान भाजपा नेता

 डिजिटल इंडिया में भी सरकारी बाबूओं की फाइलों के सहारे चल रही गृह कर वसूलने की घीसी-पिटी भ्रष्ट प्रणाली से परेशान होने के समाचार केवल सधारण जनता के ही सुनाई पड़ते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चला रही भाजपा के नेताओं को भी नगर निगम में फैले भ्रष्टाचारों का प्रसाद मिलने लगा है। नया मामला चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर के निकट रहने वाले भाजपा नेता डा.सौरभ का है,जो लम्बे समर से भाजपा प्रदेश संगठन में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन-6 में पड़ने वाले डा.सौरभ के माकन पर नगर निगम के बाबूओं ने बगल वाले मकान का हाउस टैक्स बिल भेज दिया था। जिसे तमाम प्रयासों के बाद भी भाजपा नेता ठीक नहीं करा सके। इसके बाद फिर नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली की एक और गलत नोटिस थमा दी। जिस पर नगर निगम जोन-6 कार्यालय पर हंगामा खड़ा हो गया।

लखनऊ (आरएनएस )

 समाचार तब अधिक महत्वपूर्ण हो गया जब अपनी जायज बात कहने में अकेले पड़ चुके भाजपा नेता के पक्ष में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जाता है, कि यह पूरा मामला इस क्षेत्र में भाजपा की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा है। जिसमें डा.सौरभ के लिए समस्याएं खड़ी करने वाले भाजपाई गुट में अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ का नाम पत्रकारों की जानकारी में लाया गया। आम आदमी पार्टी के नेता तकी मोहम्मद ने कहा कि जो पार्टी अपने बुद्धजीवी पदाधिकारियों को सरकारी व्यवस्था में फैलाये गए भ्रष्टाचारों से राहत नहीं दिला पा रही उस पर देश और प्रदेश की जनता कैसे भरोसा कर सकती है। गौरतलब है,कि नगर निगम जोन-6 में तैनात कर निरीक्षक अंदलीब जÞहरा को हटाये जाने को लेकर ठाक ुरगंज स्थित जोन-6 कार्यालय का घेराव करके आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके  पर पीड़ित परिवार के साथ आप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में नगर निगम की अवैध वसूली नहीं चलेगी के जोदार नारे लगाते हुए पीड़ित पर पुलिस द्वारा लगाए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेनी की मांग रखी। वहीं नगर निगम के दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठायी। बता दें, चौक क्षेत्र के इस पूरे मामले में नगर निगम टीम द्वारा डॉ. सौरभ के परिजनों के साथ बीते शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे उनके घर पहुंचकर नगर निगम टीम ने मारपीट की थी। जिससे नाराज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के पक्ष में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की कर निरीक्षक अंदलीब जÞहरा गुंडागर्दी पर उतारू है। बता दें,कर निरीक्षक अंदलीब जÞहरा व उनके अन्य साथियों का मारपीट का वीडियों भी हुआ था वायरल। पीड़िता का कहना मेरे 75 वर्षीय पैरो से विकलांग पिता व कैंसर से पीड़ित माँ को अंदलीब जहरा व उनके अन्य साथियों ने बुरी तरह से मारा पीटा। इसके बाद उल्टा हम लोगों पर ही पुलिस ने 307 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा कि पुलिस भी हमारी ओर से नगर निगम टीम के खिलाफ एफआईआर नहीं लिख रही है। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग योगी सरकार से की है।

Rashtriya News

Prahri Post