संजय गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर कांग्रेस जनों  ने किया माल्यार्पण  

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  संजय गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अनुशासन समिति के सदस्य  श्याम किशोर शुक्ला जी ने संजय गांधी  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने देश की खुशहाली तरक्की के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लखनऊ (आरएनएस )

 वह भारतीय राजनीति के कुशल नेता एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्हें संगठन की विस्तृत जानकारी थी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता से दूर हो गयी थी तो उन्होंने अपने परिश्रम व सूझबूझ से संगठन को मजबूती प्रदान कर कांग्रेस को पुनः सत्ता में वापस लाने का कार्य किया।उन्होनें कहा कि हमे उनसे प्रेरणा लेकर जो हमारे सामने चुनौतियां हैं उनसे लड़कर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। हमारी पहचान संगठन से ही है अगर संगठन नहीं होगा तो हमारा कोई मतलब नहीं है।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक  सतीश अजमानी, संजय शर्मा, प्रवक्ता अशोक सिंह, सचिन रावत, रफत फातिमा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rashtriya News

Prahri Post