लखनऊ में होगा आरपीआई का महासम्मेलन प्रदेश में बढ़ा रही है तात : केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) आगामी 27 नवंबर को लखनऊ में महासम्मेलन करने जा रही है। जिसके माध्यम से आरटीआई, उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखाएगी। महासम्मेलन का आयोजन वृंदावन स्थित आवास विकास मैदान में होगा। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।
लखनऊ (आरएनएस )
ये बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. रामदास आठवले ने योजना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बम्पर जीत के बाद आजमगढ़ एवं रामपुर में भाजपा की जीत ये बताती है कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। मुस्लिम समाज ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने केंद्र में 8 वर्ष पूरे किए, मैं श्री मोदी जी को शुभकामनाएं देता हूँ कि उन्होंने 8 वर्षों के शासन में पूरे देश में 8 साल में विकास का जाल फैला दिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए आरपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामदास आठवले ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में 30-35 दंगे हुए। तीन तलाक के कानून ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।
Rashtriya News