16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा

शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत महोना में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की गई।

लखनऊ (आरएनएस )

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष एन, इशरत बेग ने निर्देशित किया की नगर पंचायत के सभी वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर एंटी लारवा एवं फागिंग का छिड़काव कराया जाए। इसके अलावा मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु नागरिकों को जागरूक किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महोना ने बताया कि 1 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित मलेरिया इंस्पेक्टर श्रीमती मंजू पाण्डेय, यूनीसेफ से महेश प्रसाद वर्मा, डी0पी0 पाण्डेय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महोना के एमडी डॉ राजेन्द्र कुमार ने अपने विचार प्रकट किये। बैठक में नामित सदस्य राजेन्द्र वर्मा, सदस्य प्रवीण मौर्य, नामित सदस्य रेखा, स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मौर्य  व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rashtriya News

Prahri Post