उप्र मनोरंजन कर अधिकारी सेवा संघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश मनोरंजन कर अधिकारी सेवा संघ के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव उपस्थित सदस्यों की सहमति से सम्पन्न कराया गया।

लखनऊ (आरएनएस)

 उत्तर प्रदेश मनोरंजन कर अधिकारी सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,महामंत्री सुरेश चन्द्र सिंह बिसेन,कोषाध्यक्ष पीयूष यादव, उपाध्यक्ष जेपी चन्द,यादवेन्द्र अजय और संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र कुमार व अरविन्द वर्मा तथा प्रकाशन मंत्री कल्पना कन्नौजिया के साथ समर सिंह को प्रवक्ता चुना गया। वहीं,कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रभान वर्मा, जितेन्द्र कुमार ,प्रभात चौधरी, गीता वर्मा, रामचन्द्र,रमेश चन्द्र, अर्चना वर्मा ,सुभाष चन्द्र तथा अजय शंकर अवस्थी को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। उत्तर प्रदेश मनोरंजन कर अधिकारी सेवा संघ के कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया सर्वसम्मति से सम्पन्न हुई। इसके अलावा सर्वसम्मति से आनन्द तिवारी (से.नि.ज्वाइंट कमिश्नर) को संघ का संरक्षक तथा प्रवीण गुप्ता को संघ का जनसम्पर्क अधिकारी मनोनीत किया गया। राजू रस्तोगी चुनाव अधिकारी व उपायुक्त (से.नि.), पंकज गुप्ता चुनाव अधिकारी,उपायुक्त (से.नि.) एवं प्रकाश श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी,उपायुक्त (से.नि.) द्वारा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को सफतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

राष्ट्रीय न्यूज़

Prahri Post