जनविश्वास यात्रा से निकलेगी BJP की जीत की राह, जानें चुनाव को लेकर भाजपा की क्या है तैयारी

उत्तर प्रदेश चुनाव के ठीक पहले भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार देर शाम सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची। बलिया जिले से निकली यह जन विश्वास यात्रा सिद्धार्थ नगर होते हुए बस्ती में समाप्त होगी। बलिया से निकली इस यात्रा की अगुवाई कर रहे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का सिद्धार्थनगर जिले में भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

बांसी विधानसभा से होती हुई यह यात्रा जनपद मुख्यालय पर पहुंची यहां इस जन यात्रा का स्वागत करने और इसमें शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। भीड़ में मौजूद सभी लोग उत्साह से भरे हुए थे।

मुख्य चौराहे के सामने आयोजित जनसभा को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के अलावा भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के इस यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है

उसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत से आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस आंधी में कोई भी पार्टी दूर-दूर तक नहीं है।

आपको बताते चलें कि सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची यह यात्रा आज जनपद मुख्यालय पर रुकेगी और सिद्धार्थनगर जिले के बाकी 3 विधानसभाओं से होती हुई यह कल देर शाम बस्ती पहुंचेगी।

Prahri Post