भाजपा की सदर विधान सभा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

भाजपा की सदर विधान सभा के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

शहर में सोरों गेट पर भाजपा जिला कार्यालय के समीप ही कासगंज विधान सभा का चुनाव कार्यालय स्थापित किया गया है। गुरुवार को कल्याण सदन में स्थापित चुनाव कार्यालय के उद्घाटन की औपचारिकताएं जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने फीता काटकर पूरी की।

इसके बाद कार्यालय पर विधिविधानपूर्वक हवन यज्ञ आयोजित किया गया व मिष्ठान भी वितरित किया गया। आचार्य बलवंत सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया।

विधायक व सदर विधान सभा से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत समेत अन्य भाजपाइयों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दीं।

इस दौरान डा.ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, महेंद्र सिंह बघेल, डा. शशिलता चौहान, रामेश्वरदयाल महेरे, शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, यशवीर सिंह राजपूत, बॉबी कश्यप, सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी,श्यामसुंदर गुप्ता,शरद गुप्ता, प्रवेंद्र राना, रानू वर्मा, केपी सिंह,

डा.खूब सिंह, नीतू सिंह, उत्तमचंद्र पाथरे, रविंद्र ब्रह्मचारी, दुर्गेश माहेश्वरी, मनीषा गुप्ता, डा. मिथलेश राना, सीमा शाक्य, विजय लक्ष्मी, अनीता उपाध्याय,डीएस पाल, अमित गुप्ता बाबा, सुनील पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, विकास अवस्थी, कुलदीप प्रतिहार, संजय पुंढीर, कबीरप्रताप सिंह, रणजीत प्रधान, श्यामू यादव, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

Prahri Post