जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में रहेगा शुष्क मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।


श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 18.0 नीचे, लेह में शून्य से 8.1 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 14.0 नीचे दर्ज किया गया।  

Prahri Post