सपा  के पक्ष में जनता का रूझान देख भाजपा निम्न स्तरीय राजनीति पर उतारू:चौधरी

सपा  के पक्ष में जनता का रूझान देख भाजपा निम्न स्तरीय राजनीति पर उतारू:चौधरी
लखनऊ(आरएनएस) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने अरोप लगाया कि आज चौथे चरण में सपा के पक्ष में जनता के प्रबल रूझान देखकर भाजपा अपनी निम्नस्तरीय राजनीति का परिचय देने से नहीं चूकी। भाजपा लगातार झूठ और नफरत की राजनीति को फैलाने में जुटी है। यहां जारी बयान में चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम न होने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों से मायूस होकर लौटे। मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब थे। भाजपा ने बदले की भावना से अपने विपक्ष के लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर करा दिए। कई स्थानों पर मतदाताओं को जानबूझकर मतदान से वंचित रखा गया। ईवीएम कई जगह खराब रही। कई बूथों पर दबंगई की शिकायतें मिली। इन सबकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गईं।


चौधरी ने कहा कि लखनऊ में कई विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम खराब हुई। ईवीएम में खराबी से घंटो तक मतदान बाधित रहा और मतदाता परेशान हुए। सरोजनीनगर में बूथ संख्या 12,13ए,16 में सपा के एजेंटों को बाहर कर दिया गया। यहीं बूथ संख्या 184 से 190 तक के बूथों पर सपा के एजेंटों को बाहर रखा गया। मोहनलालगंज के बूथ संख्या 36 पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था न होने से मतदाताओं को बहुत असुविधा हुई। लखनऊ कैंट के बूथ संख्या 170, 235 पर फ र्जी मतदान हुआ।
चौधरी ने आरोप लगाया कि पुराने लखनऊ के मुफ्तीगंज गल्र्स इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात दारोगा ने बूथ एजेंन्ट को अंदर जाने से रोका। सीतापुर के महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह देव के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की और गालियां दी। पुलिस दिग्विजय सिंह देव को कोतवाली ले गई।  
उन्नाव में बूथ संख्या 53, 54, 55 पर ग्राम प्रधान मतदान में बाधा डालते रहे। यहां पुरवा के बूथ संख्या 344 पर पीठासीन अधिकारी ही भाजपा के पक्ष में बटन दबाने का दबाव बनाते दिखाई दिए। सदर विधानसभा की बूथ संख्या 306 पर पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह घर में नजरबंद कर दिए गए हैं। पीलीभीत के पूरनपुर के बूथ संख्या 311 पर कम प्रकाश से परेशानी हुई। मोहान विधानसभा की बूथ संख्या 191 पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश रावत ने बूथ कैपचरिंग की। सपा ने चौथे चरण के मतदान वाले अन्य कई क्षेत्रों में इसी तरह की शिकायतें की।

Prahri Post