यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए गंगा आपरेशन जारी,केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने देश वापस आए नागरिकों का स्वागत किया

आज यूक्रेन और रूस के युद्ध का छठवां दिन है। यूक्रेन की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जंग की शुरुआत से अब तक ढेरों जान-माल का नुकसान हो चुका है। इस बीच हजारों भारतीय नागरिक व छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिन्हें भारत सरकार आपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत वापस देश लाने का अभियान चला रही है।‌ इस आपरेशन की मंगलवार यानि आज सुबह एयर इंडिया की सातवी फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है, जहां मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने देश वापस आए नागरिकों का स्वागत किया।

jagran
jagran

बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई आठवीं फ्लाइट

आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। एक भारतीय छात्र ने बताया, ‘यह एक सहज प्रक्रिया थी। हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं’

Prahri Post