मैक्रों ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की घोषणा की

मैक्रों ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की घोषणा की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। फ्रांस के लोगों के नाम लिखे गए एक पत्र में राष्ट्रपति मैक्रों ने सरकार के विभिन्न सुधारों और देश के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा,इस सब प्रयासों ने हमें विश्वसनीय बनने और अपने मुख्य पड़ोसियों को एक शक्तिशाली यूरोप का निर्माण शुरू करने के लिए साथ लेकर चलने की शक्ति दी है। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा,इसलिए मैं गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए आपका भरोसा मांगता हूं। मैं इस सदी की चुनौतियों का फ्रांसीसी और यूरोपीय जवाब तैयार करने का उम्मीदवार हूं।
अपने भावी दूसरे कार्यकाल के लिए अपने लक्ष्यों पर बात करते हुए श्री मैक्रों ने कहा कि वह फ्रांस को एक पारिस्थितिक राष्ट्र बनाने का प्रयास करेंगे जो गैस, पेट्रोलियम और कोयले का प्रयोग छोडऩे वाला पहला देश बनेगा। उन्होंने करों को कम करने का भी वादा किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मैक्रों ने 2017 में अपनी प्रतिद्वंदी मरीन ले पेन को हराकर फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव जीते थे।

Prahri Post