सपा ने किया तीन सौ सीट जीतने का दावा

सपा ने किया तीन सौ सीट जीतने का दावा
सातवें चरण में भी जनता ने सपा के पक्ष के मतदान किया:चौधरी
सपा के राष्टï्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी गठबंधन 300 से ज्यादा सीटों पर जीत के बाद जनादेश से सरकार बनाने जा रहा है। मतदाताओं ने छ: चरणों के मतदान के बाद सातवें चरण में भी सपा गठबंधन के पक्ष में मतदान किया। जनता ने सपा नेतृत्व पर विश्वास जताया है। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता में हर ओर विरोध की लहर है। भाजपा के झूठे वादों और विपक्ष के प्रति अपमानजनक रवैये से लोग त्रस्त हैं। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा राज में परेशान कर रहे हैं। सभी ने भाजपा को करारा सबक सिखाने का मन बना लिया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के विभिन्न चरणों में जनरोष को देखते हुए भाजपा ने डूबती नैया देखकर धांधली करने और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव को कलंकित करने का प्रयास किया पर जब जनता स्वयं उसका विकल्प तलाशने लगी तो उसकी बाजी पलट गई। चुनाव आयोग को भी शिकायतें मिली कि कई जनपदों में बूथों पर ईवीएम खराब रही। घंटों मतदाता परेशान रहे।

Prahri Post