अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष मे नारी शक्ति पर दिया गया ज़ोर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष मे नारी शक्ति पर दिया गया ज़ोर।

बहराइच ज़िले के फखरपुर ब्लॉक जोगापुरवा में स्वयंसेवी संस्था पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के साथ मिलकर समुदाय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 167 ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के साथ उत्सव के रूप मे मनाया गया।

किशोरी बालिका अभियान

बहराइच जिले के फखरपुर में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बहराइच ज़िले के फखरपुर ब्लॉक में स्वयंसेवी संस्था पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के साथ मिलकर समुदाय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन वहाँ की ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के साथ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण ,लैंगिक समानता, गुणवत्ता परक शिक्षा, और बाल विवाह के रोकथाम के बारे बताना था। इसी क्रम में शिक्षा से प्रभावित किशोरी बालिकाओं की शिक्षा और स्वयंसेवकों की भूमिका पर परिचर्चा होने के साथ साथ परिवारों की आर्थिक स्थिति को कैसे बेहतर बनाया जाए पर भी ध्यान दिया गया।

इस सुनहरे अवसर पर पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष धुर्व कुमार, प्रवक्ता ब्रजेश पुष्कर,पिरामाल फाउंडेशन के सैफ सिद्दीकी, देवयानी शिल्पकार, एवं समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Prahri Post