फसल बीमा की राशि ना पहुँचने से भारतीय किसान नाराज

फसल बीमा की राशि ना पहुँचने से भारतीय किसान नाराज
प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंचने से भारतीय किसान संघ नाराज है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर कृषि विभाग और बीमा कंपनियों ने किसानों के खाते में राशि जमा नहीं कराई तो किसान संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा। इसके पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि वर्ष 2020-21 जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में डाली गई थी उसमें कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रदेश के कई गांव के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा 2020-21 की राशि आज तक जमा नहीं की गई है। अभी भी किसान फसल बीमा राशि के लिए भटक रहा है। कमल सिंह का कहना है कि बीमा कंपनियों की लापरवाही के चलते यह परेशानी आ रही है। बता दें कि इस मामले पर सोमवार को किसान संघ प्रदेश कार्यालय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।भोपाल,15 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में नहीं पहुंचने से भारतीय किसान संघ नाराज है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर कृषि विभाग और बीमा कंपनियों ने किसानों के खाते में राशि जमा नहीं कराई तो किसान संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा। इसके पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि वर्ष 2020-21 जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में डाली गई थी उसमें कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रदेश के कई गांव के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा 2020-21 की राशि आज तक जमा नहीं की गई है। अभी भी किसान फसल बीमा राशि के लिए भटक रहा है। कमल सिंह का कहना है कि बीमा कंपनियों की लापरवाही के चलते यह परेशानी आ रही है। बता दें कि इस मामले पर सोमवार को किसान संघ प्रदेश कार्यालय पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

Prahri Post