ऊर्जा निगमों में स्वस्थ वातावरण स्थापित होने की उम्मीद 

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र की ओर से प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारी, अवर अभियन्ता एवं अभियन्ता मुख्यमंत्री के पद को पुनः सुशोभित करने वाले लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्या  व बृजेश पाठक की सरकार को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्र्रेषित करते हैं।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक इं शैलेन्द्र दुबे एवं सभी घटक संघों के प्रमुख पदाधिकारी वीपी सिंह, प्रभात सिंह, जीवी पटेल, जयप्रकाश, गिरीश पांडे, महेंद्र राय, सदरूद्दीन राना, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सुहेल आबिद, बृजेश त्रिपाठी, राजपाल सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, प्रेम नाथ राय, एके श्रीवास्तव, वीके सिंह कलहंस, उत्पल शंकर, सुनील प्रकाश पाल, आरके सिंह, शंभू रतन दीक्षित, विशंभर सिंह, रफीक अहमद, जीपी सिंह, राम सहारे वर्मा, पीएस बाजपेई ने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियन्ता आशा करते हैं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा व मार्ग दर्शन तथा  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समस्त ऊर्जा निगम उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 

SOURCE: NEWS AGENCY

Prahri Post