सत्र में बेटी सुरक्षा पर झूठ का पुलिंदा सुना रही भाजपा : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। जिस तरीके से भाजपा सरकार चल रही है उससे हर वर्ग परेशान है। भाजपा विधायक थाने चला रहे हैं।
सरकार ये दावे करती है कि चीनी मीले बिकी हैं। एक भी नाम बता दें , कि समाजवादी सरकार में कौन सी मील बिकी है। अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मंडी व्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। सरकार किसानों की मदद के बजाय उन्हें धोखा दे रही है। नीति आयोग के आंकड़े यूपी की सच्चाई बता रहे हैं। स्कूलों में अभी तक किताबे नहीं मिली, ड्रेस नहीं दे पाए, जूते मोजे नहीं दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने गेहूं की खरीद नहीं की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिली भगत कर गेहूं खरीदवा दिया, अब आटा महंगा करा दिया। अभ्यर्थी भर्ती कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं। योगी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि दारोगा भर्ती पेपर लीक, सौ से ज्यादा लोग पकड़े गए। यूपीएसएससी लोअर सबआरडीनेट पेपर लीक, ट्यूवेलआपरेटर पेपर लीक, यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस के पर्चे गलत बंटे, ग्राम्य विकास की भर्ती में धांधली हुई। समाजवादी सरकार में पूरी पारदर्शिता से नौकरियों में भर्ती हुई थी। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट सत्र में कानून व्यवस्था और बेटी सुरक्षा पर झूठ के पुलिंदे सुना रहे है वहीं जंगलराज के तले बेखौफ दरिन्दे बेटियों से दुष्कर्म कर रहे हैं।
Rashtriya News |