पूर्व  सपा प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राम शरण दास की जयंती पर अखिलेश यादव  उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता व  पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय राम शरण दास की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लखनऊ (आरएनएस )

अखिलेश यादव ने कहा कि राम शरण दास जी समाजवादी आन्दोलन के लिए समर्पित पार्टी के निष्ठावान नेता थे। समाजवाद और पार्टी के प्रति उनका समर्पण हर नेता और कार्यकर्ता को प्रेरित करता है।राम शरण दास का समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। राम शरण दास  जन आन्दोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने जेल यातना सही थी।  मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमण्डल में वे गन्ना मंत्री रहे थे। 

Rashtriya News

Prahri Post