वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इण्टरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त से बनारस से चलेगी

 यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन नम्बर-14219/14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का टर्मिनल परिवर्तन किया जायेगा। फलस्वरूप यह ट्रेन वाराणसी जं. के स्थान पर बनारस से चलायी जायेगी। टर्मिनल परिवर्तन के फलस्वरूप इस ट्रेन के नम्बर में भी 15 अगस्त से परिवर्तित हो जायेगी। 

लखनऊ (आरएनएस)

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नम्बर-14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त से वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित टर्मिनल बनारस से 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलायी जायेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 अगस्त से वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित टर्मिनल बनारस में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित नम्बर 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में चलायी जायेगी।

राष्ट्रीय न्यूज़

Prahri Post