डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने वीडियो लिंक के जरिये दी शुभकामनायें

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को बंदरियाबाग अधिकारी क्लब में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। 

लखनऊ (आरएनएस )

 कार्यक्रम के आरंभ में महिला समिति की अध्यक्षा व एनईआर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़कर अपना शुभकामना संदेश दिया। इस दौरान गीत संगीत, नृत्य, लघु नाटिका-क्या हो अगर यमराज साक्षात प्रगट हो जाएं तथा मनोरंजक प्रतियोगिताओं जैसे बेस्ट ब्राइडल लुक, बेस्ट बिंदी लुक, नेल आर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल , बेस्ट आई मेकअप आदि का आयोजन किया गया जिसमें महिला समिति की सदस्यों तथा छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पिंकी सिंह को प्रथम स्थान, खुशबू पांडे को द्वितीय स्थान और इला सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आयोजन में महिला समिति की उपाध्यक्षा नीतू सिंह, रीना यादव, सुनीता, सचिव इला सिंह, कोषाध्यक्षा मधु वर्मा, डॉ. दीक्षा चौधरी और अन्य सभी सदस्याएं मौजूद रहीं। 

Rashtriya News

Prahri Post