राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जायेगी तिरंगा संकल्प यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रस्तावित तिरंगा यात्रा जो राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में  निकाली जायेगी। तिरंगा संकल्प यात्रा को लेकर आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारी व बैठक आयोजित की गयी। 

लखनऊ (आरएनएस)

यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा क ी गई। बैठक में सभाजीत सिंह द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से लेकर जनता तक से अपील की गई है, कि वह इस आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएं जिससे देश का विकास हो। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आये कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी तिरंगा संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से उत्साहित दिखे जिसके लिए सभी सदस्यों ने यात्रा सम्बंधित अपनी राय देकर सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रमाण दिया। सभाजीत सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा तिरंगा संकल्प यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की जाति, धर्म और नफरत की राजनीति को बदलकर प्रेम, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे को जीवित कर उच्च स्तर पर ले जाना है। साथ ही उन्होनें कहा कि तिरंगा हर एक भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है। इस अहम बैठक में सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए यात्रा को सफल बनाने के लिए सशक्त कदम उठाये गए हैं। इस बैठक प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ,अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान, कैंट विधानसभा के प्रभारी इंजीनियर अजय कुमार, पूर्वी विधानसभा के प्रभारी आलोक सिंह तथा रविकांत तिवारी, राम सागर शुक्ला, सानिया मिर्जा, महेश राठौर, ललित बाल्मीकि, राजेश रावत, डॉ. एस.पी. पांडे, ज्ञान प्रकाश भगत, रवि रावत कश्मीर सिंह, जॉनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय न्यूज़

Prahri Post