भगत सिंह कोश्यारी ने मोदी सरकार की प्रशंसा की ,साथ ही कही ये बाते

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मोदी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार शून्य के बराबर हो गया है। वे जिला परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य सभा को संबोधित कर रहे थे।

 महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बीते 8 सालों में केंद्र में मोदी सरकार (Modi Government) बनने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। जिला परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुणे में एक सभा को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जनता के सहयोग से देश में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना चाहते हैं।कोश्यारी ने कहा, ‘देश में मोदी की सरकार को आठ साल हो गए हैं। प्रधानमंत्री के अधीन केंद्रीय मंत्रिमंडल आठ साल पुराना हो गया गया है। क्या आपने कभी केन्द्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के बारे में सुना है। कुछ राज्यों में अधिकारी लिखित में देते हैं नेता उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन क्या आपने कभी केंद्र के किसी मंत्री या प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार के बारे में सुना है?’

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नई दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की आलोचना की है। इस पर कोश्यारी ने कहा कि पीएम मोदी देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए नागरिकों के समर्थन की जरूरत है।

कोश्यारी ने कहा, ‘अगले 25 वर्षों में भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के लिए सभी को कड़ी मेहनत, ईमानदारी का अभ्यास करना चाहिए और देश के प्रति ‘समर्पण’ की भावना को आत्मसात करना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। बता दें कि उन्होंने परिषद हाल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया था।

Prahri Post