हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सांसद रीता जोशी ने किया दौरा

 भारतीय स्वतंत्रता के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त हर घर तिरंगा के अन्तर्गत सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को करछना विधानसभा के ग्राम गलिबाबाद में मो. शफीक उर्फ ननकू के घर पर तिरंगा झण्डा फहराया। 

वहां उपस्थित लोगों से अपील की आप लोग अपने-अपने घर पर तिरंगा झण्डा फहराएं एवं अपने देश पर गर्व महसूस करिए। इसके उपरान्त सांसद मेजा विधानसभा के मेजा रोड चौराहे स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख राम स्वरूप पाण्डेय उर्फ बबऊ पाण्डेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात् प्रो. जोशी ने मेजा क्षेत्र के महान जनसेवक सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योगदान देने वाले स्व. ब्रदीनाथ तिवारी इ.का में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एनसीसी कैडेटों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। मेजा रोड चौराहे पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत झण्डा वितरित किया और सभी से अपने घर पर झण्डा लगाने की अपील की।
इसी क्रम में सांसद ने भीरपुर करछना में खन्ना भाई की प्रसिद्ध चाय एवं लस्सी की दुकान पर पहुंचकर झण्डा लगाया और लोगों से अपील किया की आप लोग अपने प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाए। उसके उपरान्त प्रो. जोशी ने जिला प्रशासन प्रयागराज द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे कार्यक्रम 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजय नगरम हाल से होकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट 3 पर अभिलेख प्रदर्शनी स्थल पर शान्ति पाठ में सम्मिलित हुई। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक आनन्द पाण्डेय उर्फ कलेक्टर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमशंकर शुक्ल उर्फ मुन्नन शुक्ला, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, सन्त प्रसाद पाण्डेय, आर0के0 पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा, बाबा ओझा, तपस्वी तिवारी, राजेश पाण्डेय, आशीष मिश्रा, अमरेश तिवारी, प्रदीप पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, विनोद तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, संजय विश्वकर्मा, विष्णु शुक्ला, स्वप्निल द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Rashtriya News

Prahri Post