तमिलनाडु: एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना आई सामने, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया  गिरफ्तार

तमिलनाडु के विरुधनगर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने उसे भी अपने शिकंजे में ले लिया है।

महिला के साथ दुष्कर्म का ये मामला विरुधनगर जिले के अरुप्पुकोट्टई इलाके का है। पीड़िता की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। ये घटना 22 अगस्त की रात की है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पड़ोसी के साथ घर लौट रही थी। तभी कार सवार बदमाश आए और महिला के पड़ोसी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया।

महिला ने बताया कि सात आरोपियों ने उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता के पास पैसा और जेवरात भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

5 आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी है।

Prahri Post