नगर निगम के सामुदायिक केंद्र को 25 साल के लिए प्राइवेट संस्था को लीज पर देने के मामले में सदन में हंगामा

शनिवार को भाजपा महापौर और सपा विधायकों के बीच नगर निगम सदन में जोरदार बहस हो गई। महापौर ने कहा सपा विधायक गुंडे हैं और विधायकों ने कहा कि तानाशाही नहीं चलेगी। नगर निगम के सामुदायिक केंद्र को 25 साल के लिए प्राइवेट संस्था को लीज पर देने के मामले में सदन में हंगामा हो गया। महापौर गुस्से में सदन छोड़कर चली गईं। पार्षदों ने विधायकों के सदन से बहिष्कार की मांग की।हंगामे के बीच सदन के अंदर दर्जनों सुरक्षा कर्मी आ गए, इसके बाद भी हंगामा जारी रहा।

कानपुर (आरएनएस)

सदन में भाजपा पार्षदों ने कहा कि सपा विधायक गुंडे हैं, इनकी गुंडागर्दी यहां नहीं चलेगी। ये विधानसभा नहीं ये कानपुर नगर निगम का सदन है। भाजपा पार्षदों ने विधायक निधि में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि ये महापौर की तानाशाही है। मैं जवाब नगर आयुक्त से मांग रहा हूं और जवाब आप दे रही हैं।
सामुदायिक केंद्र प्राइवेट संस्था को देने पर हंगामा
सपा विधायक इरफान सोलंकी सामुदायिक केंद्र को 25 साल के लिए प्राइवेट संस्था को दिए जाने पर नगर आयुक्त को गुमराह करने की बात कही। कहा कि शासन में शिकायत करेंगे। इस पर महापौर ने कहा कि इस तरह का सवाल गलत है। विधायक ने कहा इस योजना में नगर निगम से कितने पैसे लगे हैं। ये भी बताया जाए इसमें नगर निगम के कितना बजट लगा है। विधायक ने कहा तानाशाही नहीं चलेगी। तानाशाह चले गए। इस पर भाजपा पार्षद ने हंगामा शुरू कर दिया।
तुम डैडी नहीं हो हमारे
विधायक अमिताभ बाजपेई ने पार्षदों से कहा कि तुम लोग नहीं सिखाओगे। तुम डैडी नहीं हो हमारे। विधायक ने कहा कि नानाराव पर शुल्क नहीं लगने देंगे। विधायक ने कहा हाउस में पूछेंगे। क्यों नहीं बता रहे हैं जनता का कितना पैसा लगा है। इसको लेकर हंगामा चल रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हाउस टैक्स को लेकर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित सैकड़ों घरों की चाभी लेकर सदन पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए कहा की हाउस टैक्स सर्वे गलत तरीके से किया गया है। सर्वे करने वालों ने लोगों से पैसा लेकर हाउस टैक्स का सर्वे ठीक तरह से नहीं किया गया। सपा पार्षद ने भी हाउस टैक्स में गड़बड़ी की जांच की बात कही।
हाउस टैक्स सर्वे रद्द करने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने कहा कि पिछले सदन की कार्यवाही पर ही अभी तक अमल नहीं किया गया है। इस पर महापौर ने कहा कि सोते रहते हो तो कैसे पता चलेगा कि क्या कार्यवाही हुई या नहीं।
हाउस टैक्स सर्वे रद्द करने की मांग कांग्रेस पार्षद हाजी सुहैल अहमद ने सदन में कहा की हाउस टैक्स सर्वे पूरी तरह से गलत किया गया है। ऐसे में कानपुर के लोग बेहद परेशान हैं। इस सर्वे को रद्द किया जाना चाहिए। भाजपा पार्षद दल नेता सत्येंद्र मिश्र ने भी कहा की ये कानपुर के हर घर की पीड़ा है।

Tags : #UPNews #UttarPradesh #Kanpur #MunicipalCorporations #Communitycentre #PrivateIstitute #Hindinews #CommoctionInHouse #politics

राष्ट्रीय न्यूज़

Prahri Post